खैरथल

नवनिर्वाचित किशनगढ़-बास बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश तिवाड़ी का खैरथल में भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : किशनगढ़बास बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवाड़ी का खैरथल में विप्र संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया है। खैरथल स्थित परशुराम भवन मे रविवार को आयोजित समारोह मे विप्रा फाउंडेशन के खैरथल अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा विप्रकल्याण समिति के जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा, समाजसेवी मुरारीलाल शर्मा, त्रिलोकचंद शर्मा ,रविन्द्र शर्मा, राजेंदर शर्मा आम आदमी, राजू कोटा,पत्रकार जयप्रकाश जोशी, अमित शर्मा ने नवनिर्वाचित बार एशोसिएशन अध्यक्ष राकेश तिवाड़ी व उनकी  उनकी टीम का माला, साफा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
तिवाड़ी ने अपने स्वागत एवं अभिनंदन के लिए समाज का धन्यवाद किया और कहा कि समाज के किसी भी कार्य के लिए वो हमेशा उपलब्ध रहेंगे। अंत में विप्र कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भामाशाह मुरारी लाल शर्मा, विप्र फाउंडेशन अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा संगम , त्रिलोक शर्मा, रविन्द्र शर्मा, राजेन्द्र शर्मा,अमित शर्मा, जयप्रकाश जोशी, बिजेंद्र शर्मा, हरीश शर्मा, नवीन शर्मा, राजीव शर्मा, रविन्द्र लाटा, सुनील शर्मा, गौरव कौशिक, संजय शर्मा,राजू शर्मा, एडवोकेट राजेश कांवटा , एडवोकेट अनील गुप्ता , एडवोकेट हार्दिक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button