क्रिसमस एवं नववर्ष को लेकर हिरणपुर थाना में शान्ति समिति की बैठक आयोजित
Peace committee meeting held at Hiranpur police station regarding Christmas and New Year

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़।आगामी क्रिसमस पर्व एवं नववर्ष को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को हिरणपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी विनय कुमार की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान आपसी भाईचारे को बनाए रखने, पर्व-त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस पदाधिकारी समेत थाना क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



