ललितपुर

अखंड ब्राह्मण महासभा रजि.का विप्र समागम सम्पन्न

महासभा के नेतृत्व में मुख्यालय पर निकली विशाल बाइक रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। अखंड ब्राह्मण महासभा रजि. की नव नियुक्त कार्यकारिणी का मनोनयन कार्यक्रम एवं विप्र समागम का आयोजन तुवन मंदिर परिसर में हुआ। शुभारम्भ मुख्य अतिथि महन्त रामलखनदास महाराज, आदित्यानंद महाराज, मंजुल पुरोहित, सुनील पुरोहित, सुरेंद्र तिवारी व विशिष्ट अतिथि महंत योगी सत्यनाथ एवं लीलाधर दुबे ने संयुक्त रूप से किया। सनातन के प्रचार व समाज के एकजुट होने एवं उनके उत्थान पर विशेष जोर दिया गया समाज मे फैली कुरीतियों को दूर कर एकजुट रहने का आह्वान किया गया। धर्म कर्म से भटके हुए नवयुवकों को ब्राह्मण महापंचायत के माध्यम से उन्हें सही रास्ता दिखाया जाए और गाँव स्तर के आपसी मुद्दे है उन पर सुलह कराकर सभी सूत्र में पिरोने का कार्य महासभा करेगी। महासभा से जनपद के सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही संस्थाओ को सम्मानित किया। इस दौरान शासन से मान्यता प्राप्त पं. दिनेश कुमार संज्ञा को संगठन द्वारा मंच से सम्मानित किया गया। इस दौरान धर्मेन्द्र पाठक, आशीष चौबे, मनीष तिवारी, आशीष, अजय नायक, अनुपम चौबे, सोनू, अनुराग गोस्वामी, अरविंद तिवारी, नेहा तिवारी, रेखा वैध, मनीष दुबे, राजीव बबेले सप्पू, ऋतु शर्मा, हेमंत द्विवेदी, प्रमोद कांकर, अनूप तिवारी, अजित नायक, गोपाल दुबे, नीरज, सोनू दुबे, दीपक नायक, दीपक पस्तोर, हरेंद्र रिछारिया, विनोद मिश्रा, शैलेन्द्र पुरोहित, सुधाकर दीक्षित, जागेश दीक्षित, सतेंद्र पस्तोर, हरीमोहन गोस्वामी, आशीष तिवारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी ने की। संगठन प्रमुख मंजुल पुरोहित ने मंडल प्रभारी सुनील पुरोहित को महासभा के बुंदेलखंड अध्यक्ष मनोनीत कर नई जिम्मेदारी सौंपी। अंत में जिला प्रवक्ता गोपाल दुबे ने आभार जताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button