खैरथल
जिला बचाओ संघर्ष समिति के धरने पर किसान दिवस आज
बड़ी संख्या मे किसान खैरथल मे ही जिला मुख्यालय की करेगें मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। खैरथल-तिजारा जिला का नाम बदलकर भृतहरी नगर करने तथा जिला मुख्यालय को अन्य स्थान पर ले जाने की मंशा के विरोध में खैरथल में जारी धरना आज भी अनवरत रहा।
समिति के पदाधिकारी गिरीश डाटा ने बताया सोमवार को धरना स्थल पर ही किसानों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की जयंती पर राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जायेगा
विधायक दीपचंद खैरिया ने दो टूक कहा कि जब तक जिला मुख्यालय खैरथल में बनाए रखने और नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पर पुनर्विचार नहीं होता, तब तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। ये जन आंदोलन है और हम जनता के साथ खड़े है
चौधरी चरणसिंह किसान विकास समिति के वीर सिंह ढ़िल्लन ने बताया कि गांवों मे जाकर पीले चावल बांट किसान दिवस पर आने का न्यौता दिया गया है गांवो मे लोगों की इच्छा और समर्थन है कि जिला मुख्यालय खैरथल मे ही रहे लोग बड़ी संख्या मे आकर खैरथल मे ही मुख्यालय की मांग का जोर दार समर्थन करेगे
आज धरने पर विधायक दीपचंद खैरिया, गिरीश डाटा, पंकज रोघा,योगेश गूर्जर ,वीर सिंह ढिल्लों निक्की देवी , दीपक चौधरी , कृष्णा चौधरी गफूर खान मातादीन बिसारिया अखिलेश कौशिक रामावतार , प्रहलाद गोयल ,ईस्माइल खां माचा, बक्सानन्द भारती, जमालुद्दीन योगेश गुर्जर प्रमोद ठेकेदार देवेंद्र गुप्ता,विजय छागाणी, प्रकाश दादानी महेंद्र जांगिड़ रामबाबू तक्षक सहित अन्य लोग मौजूद रहे


