बरेली

कर्मचारी नगर स्थित क्लब-7, में ब्राह्मण कल्याण समिति का 28वां विशाल वैवहिक परिचय सम्मेलन सम्पन्न 

  नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                 
   बरेली : कार्यक्रम में बरेली के साथ-साथ मण्डल (बदायूँ, पीलीभीत, शाहजहाँपुर), रामपुर मुरादाबाद, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, आगरा, बुलन्दशहर, हाथरस, बाण्डा, लखनऊ आदि शहरों से भी भारी संख्या में पंजीकरण प्राप्त हुए। सम्मेलन में 315 पंजीकरण हुए एवं लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और वर-वधु चयन प्रक्रिया में सहयोग किया अभिभावकों ने कार्यक्रम की एवं समस्त कार्यकारिणी की तारीफ करते हुये शुभकामनाएं प्रेषित की।इस अवसर पर बिथरी विधायक डॉ राघवेन्द्र शर्मा जी ने कहा कि यह आयोजन वर्तमान समय की मांग है। आज कल के व्यस्त समय में योग्य वर/वधु का मिलना बहुत त्वरित कार्य है जिसे पूर्ण करने के लिये ब्राह्मण कल्याण समिति प्रतिवर्ष यह प्रनीत कार्य सम्मेलन के रूप में कर रही है। जिससे प्रतिवर्ष सैकड़ों की संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर समिति के अध्यक्ष  ब्रज मोहन शर्मा जी ने कहा कि पिछले 2 वर्षों से समिति कार्यभार संभाल रहा हूँ हालांकि इस समिति से विगत कई वर्षों से जुड़ा हुआ हूँ। समिति लगातार इस प्रकार के कार्यक्रम कर रही है जिससे हजारों लोग लाभान्वित हो चुके हैं।
कार्यक्रम संयोजक एवं महामंत्री मंयक शंखधार ने कार्यक्रम में आये हुये सभी आगन्तुकों एवं अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया ।
इस वर्ष 315 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया, आज कई लोगों ने आपसी सहमति से अपना वैवाहिक सम्बन्ध रखने के प्रस्ताव रखे एवं 5 जोड़ों ने साथ जीवन जीने की सहमति व्यक्त की। समिति आगामी बसन्त पंचमी दिनांक 23.01़.2026 दिन शुक्रवार को तय किये गये जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजन करेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ अनिल शर्मा, अशोक शुक्ला (सी0ए0), अनुपम कौशिक, संजीव अवस्थी, रतन शंकर शर्मा, धीरेन्द्र नाथ दीक्षित, भास्कर मिश्रा, मुन्नेश अग्निहोत्री, ललित शर्मा, तरुण शुक्ला, अविनव भारद्वाज, डॉ गोविन्द दीक्षित, अरविन्द गौड, महेश पाल शर्मा, प्रियंका पराशरी, शैल उपाध्याय आदि लोग शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button