झुंझुनू
तेजाजी मन्दिर क्यामसर में भामाशाह रोहिताश रणवां का सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चिड़ावा। पिलानी नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि रोहिताश रणवां ने क्यामसर में निर्माणाधीन 165 फीट ऊंची शिखर के बनने वाले तेजाजी मन्दिर में स्वयं की इच्छा पर भामाशाह के रुप में सहयोग देने का आश्वासन देते हुए निर्माण सामग्री पहुंचाने का विश्वास दिलाया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संगठन महामंत्री कंवरपाल बलवदा एवं जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान ने भामाशाह रोहिताश रणवां का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर ब्लॉक उपाध्यक्ष कैप्टन सुरेन्द्र महला एवं युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा ने रोहिताश रणवां को मिठाई खिलाकर सम्मान किया। मौके पर मौजूद महासंघ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से 165 फीट ऊंची शिखर गुम्बद के बनने वाले तेजाजी मंदिर में निर्माण सामग्री के लिए भामाशाह बनने पर रोहिताश रणवां का धन्यवाद ज्ञापित किया।



