अखिल भारतीय साहित्य परिषद की कविगोष्ठी सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। अखिल भारतीय साहित्य परिषद, बोकारो इकाई एवं समृद्ध एस्ट्रो वास्तु वेंचर के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन दिनांक 21 दिसंबर को समृद्ध एस्ट्रो वास्तु वेंचर के कार्यालय में किया गया। इस साहित्यिक आयोजन में नगर के प्रतिष्ठित कवियों, साहित्यकारों एवं साहित्य-प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
काव्य गोष्ठी का शुभारंभ अखिल भारतीय साहित्य परिषद के महासचिव श्री ब्रह्मानंद गोस्वामी ‘विकल राही’ के द्वारा माँ सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में कवियों ने राष्ट्र, नारी, जीवन-दर्शन, अध्यात्म एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं का सशक्त पाठ किया, जिसे सभी श्रोताओं ने करतल ध्वनि से सराहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित कवयित्री डॉ आशा पुष्प ने की, जबकि संचालन कवयित्री गीता कुमारी गुस्ताख द्वारा सुचारु रूप से किया गया। वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित कवि डॉ परमेश्वर लाल बरनवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजनों से समाज में संवेदना, चेतना और सकारात्मक विचारों का प्रसार होता है।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद, बोकारो इकाई के पदाधिकारियों ने बताया कि परिषद का उद्देश्य साहित्य के माध्यम से सांस्कृतिक एवं वैचारिक जागरण करना है और इसी के सम्मत परिषद की बोकारो इकाई द्वारा एक स्मारिका का शीध्र ही प्रकाशित होगी ।
कार्यक्रम में डॉ परमेश्वर भारती , डा० सत्यदेव तिवारी,श्री दयानंद सिंह , दीनानाथ ठाकुर, डॉ उपेंद्र कुमार गुप्ता डॉ रविंद्र नाथ सिंह, डॉ आशा पुष्प, प्रोफेसर परमेश्वर लाल वर्णवाल, गीता कुमारी गुस्ताख,डॉ राखी बरनवाल, अनीता किरण, चंदा सोनी, कुमकुम बृजनाथ ,सचिन बृजनाथ एवं श्रीमती सुधारानी आदि ने अपनी-अपनी रचनाओं से गोष्ठी में विविध रंग बिखेरे।
कार्यक्रम के अंत में श्री सचिन बृजनाथ ने सभी कवियों, अतिथियों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। काव्य गोष्ठी सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।ये खबर परिषद् के मीडिया प्रभारी गंगेश कुमार पाठक ने दी।



