बागपत

संस्था द्वारा सम्मानित किए जाने पर उत्तम हॉस्पिटल स्टाफ ने जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बड़ौत/बागपत : एक सामाजिक संस्था द्वारा उत्तम हॉस्पिटल को सम्मानित किए जाने पर हॉस्पिटल प्रबंधन एवं स्टाफ ने संस्था का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हॉस्पिटल परिसर में एक सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में हॉस्पिटल की ऑनर सुमेधा आर्य (BAMS), स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे हॉस्पिटल परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि उत्तम हॉस्पिटल सदैव सेवा, समर्पण और विश्वास के साथ कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर डॉ. असद अली (चाइल्ड स्पेशलिस्ट) ने कहा कि संस्था द्वारा मिला यह सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने वाला है। वहीं डॉ. मनीष सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी इस सम्मान को टीमवर्क का परिणाम बताया।
कार्यक्रम के दौरान हॉस्पिटल स्टाफ ने एकजुट होकर संस्था का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी समाजहित में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button