हजारीबाग

प्रमंडलीय स्तर राष्ट्रीय युवा महोत्सव का सफल आयोजन, कर्जन स्टेडियम हजारीबाग में सम्पन्न।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हज़ारीबाग निदेशक,खेल एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार प्रमंडलीय स्तर राष्ट्रीय युवा महोत्सव का सफल आयोजन जिला खेल कार्यालय, हजारीबाग द्वारा कर्जन स्टेडियम, हजारीबाग में किया गया।
इस महोत्सव में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सात जिलों में हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, रामगढ़, गिरिडीह, धनबाद एवं बोकारो के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महोत्सव के दौरान जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य, चित्रकला, कविता लेखन एवं भाषण (डिक्लेमेशन) शामिल थे।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे।
समूह लोकनृत्य:
प्रथम पुरस्कार – रामगढ़ जिला
द्वितीय पुरस्कार – धनबाद जिला
तृतीय पुरस्कार – गिरिडीह जिला
चित्रकला:
प्रथम पुरस्कार – सुचित कुमार (हजारीबाग)
द्वितीय पुरस्कार – अभिषेक चौधरी (धनबाद)
तृतीय पुरस्कार – रवि प्रकाश (कोडरमा) कविता लेखन:
प्रथम पुरस्कार – रोहित कुमार रोशन (कोडरमा) द्वितीय पुरस्कार – अंशु रानी (हजारीबाग) तृतीय पुरस्कार – शालिनी रतन (रामगढ़) भाषण (डिक्लेमेशन): प्रथम पुरस्कार – आर्यन बादल (हजारीबाग) द्वितीय पुरस्कार – श्रुति कुमारी (गिरिडीह) तृतीय पुरस्कार – निहारिका श्रीवास्तव (धनबाद)
समूह लोकगीत:
प्रथम पुरस्कार – गिरिडीह जिला
द्वितीय पुरस्कार – हजारीबाग जिला तृतीय पुरस्कार रामगढ़ जिला प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव,जो 27 दिसंबर से रांची में आयोजित होगा, में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम मौजूद थे। साथ ही तरंग म्यूजिकल ग्रुप के सचिव अमित गुप्ता,कार्यक्रम की एंकर मानस्वी पाठक, जिला खेल कार्यालय के सभी कर्मचारी, खेल प्रशिक्षक शारीरिक शिक्षक शामिल थे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button