खैरथल

शहरी समस्या समाधान शिविर 

आमजन को मिला समस्याओं का समाधान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : शहरी समस्या समाधान शिविर 2025″ के अन्तर्गत आज सोमवार को सभागार नगर परिषद खैरथल में शिविर आयोजित किया गया!
शिविर में नगर परिषद खैरथल द्वारा कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के अन्तर्गत पट्टो के निस्तारित प्रकरणों की संख्या 05, जन्म-मृत्यु पंजीयन सम्बन्धी 08 प्रकरण, जन आधार संशोधन एवं जोडे गये सदस्य के कुल 10 प्रकरण, कुल 23 प्रकरणों का शिविर में निस्तारण किया गया है तथा आज शिविर के दौरान वार्ड नम्बर 25 व 27 खैरथल तथा ग्राम लिसाना, रायपुर मेवान, नॉगल मौजिया से सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण तथा वार्डों में स्ट्रीट लाईट सम्बन्धी शिकायतों का निस्तारण करते हुए मौके पर 14 स्ट्रीट लाईटों को दुरूस्त कर चालू किया गया है! 07 नई लाईटें खाली पोलों पर स्थापित करवाई गई हैं। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत 06 आवेदन प्राप्त हुए। कल मंगलवार को भी “शहरी समस्या समाधान शिविर 2025” का आयोजन सभागार नगर परिषद खैरथल में आयोजित किया जायेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button