कानपुर

वार्षिकोत्सव उद्भव-2025 सांस्कृतिक समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया  गया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : एसजे विद्या निकेतन इंटर कॉलेज ने मंगलवार को अपना वार्षिकोत्सव “उद्भव-2025” सांस्कृतिक समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सन्तोष राय एडीएम कानपुर नगर,विद्यालय के अध्यक्ष शिवनाथ कटियार और प्रबंधक जगदीश नारायण कटियार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया प्रधानाचार्य अनुज शुक्ल ने मुख्य अतिथि और उपस्थित अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की प्रगति और पूर्व छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की मुख्य अतिथि सन्तोष राय ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अध्ययन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया समारोह की शुरुआत भक्तिमय वाणी वंदना से हुई विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें दर्शकों की खूब तालियां मिलीं मुख्य आकर्षण मातृशक्ति पर आधारित कार्यक्रम “माता रक्तबीज विनाशिनी की शक्ति” और भारत की शौर्य गाथा पर आधारित “स्वराज की रक्षा और सिंह का बलिदान” तथा सैनिकों के पराक्रम को दर्शाती प्रस्तुति “सिन्दूर वारियर्स” रही छात्रों के अभिनय से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए प्रबंधक जगदीश नारायण कटियार ने विद्यालय की प्रगति और प्रबंधन तंत्र द्वारा संचालित अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों,लॉ कॉलेज,बीएड और फार्मेसी कोर्सों के विस्तार की जानकारी दी अंत में सुबोध कटियार ने सभी अतिथियों,अभिभावकों,छात्रों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button