मकर संक्रांति को लेकर बादम मे मां पंचबहिनी मंदिर में पूजा की तैयारी शुरू, 14 जनवरी से सजेगा दरबार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग बड़कागांव प्रखंड के बादम में वर्षों से चली आ रही मां पंचबहिनी मंदिर में पूजा इस वर्ष भी मकर संक्रांति के उपलक्ष में पारंपरिक हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए रविवार को ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस वर्ष पूजा का आयोजन 14 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। 14 जनवरी: पूजा का शुभारंभ। 15 एवं 16 जनवरी: विशेष भक्ति जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।जिसमें ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। मां पंचबहिनी मंदिर पूरे हजारीबाग जिले में विख्यात है। श्रद्धालुओं का अटूट विश्वास है कि मंदिर परिसर में स्नान कर माता की पूजा-अर्चना करने से सभी कष्टों और दुखों का निवारण होता है।
बैठक की अध्यक्षता ज्ञानी महतो ने की, जबकि संचालन पंचायत समिति प्रतिनिधि संतोष मेहता द्वारा किया गया। पूजा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया । जिसमे अध्यक्ष रवि कुमार दांगी,
सचिव जयप्रकाश राम,कोषाध्यक्ष बैजनाथ कुमार महतो को सर्वसम्मति से चयन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से दांगी समाज के ग्राम सचिव व उप-मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, ग्राम अध्यक्ष गोविंद महतो, कोषाध्यक्ष कैलाश कुमार और नवयुवक अध्यक्ष भावेश कुमार पूर्व पंचायत समिति राजेंद्र कुमार, वार्ड सदस्य प्रमोद कुमार, चेतलाल महतो, सोमनाथ महतो, मंदिर के पुजारी विकास कुमार पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



