हजारीबाग

कोल कंपनीओ के खिलाफ गोन्दलपुरा में अनिश्चित कालीन धरणा के 990 दिन हुए पूरे।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हज़ारीबाग बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत गोन्दलपुर पंचायत में अनिश्चितकालीन सतत धरणा के 990 दिन पूरे हो गए। जिसे लेकर धरना स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । कृष्ण कुमार राणा सतत धरणा संचालन किया गया। मौके पर संबोधित भाकपा माले एवं अखिल भारतीय किसान सभा का एक संयुक्त टीम गोदलपुरा का दौरा किया गया। जिसमें कामरेड मनोज भक्ता, भाकपा माले, के राज्य सचिव होरा गोप, अखिल भारतीय किसान सभा नेता राजेन्द्र गोप, आर डी० माझी, आदिवसी संघर्ष मोर्चा झारखण्ड पचुराणा ,भाकपा माले जिला सचिव हजारीबाग नरेश बड़ाईक, रामगढ जिला आर एन० सिह कार्यालय प्रभारी राँची आकाश , पैरू प्रताप राम, किसान नेता सह माले नेता राम कुमार, बड़कागाँव पार्टी प्रभारी सफदर इमाम, पार्टी सह प्रभारी जहीर खान बादम फलेन्दर गझू, देवनाथ महतो ने संबोधित किया। मौके पर विकास महतो ने कहा कि हमारे गांव में सालों भर खेती होती है और यहां के लोग अपने बच्चों को भविष्य के लिए तरह-तरह की फसल उगाते हैं। तथा जड़ी बूटियां से यह जंगल भरा हुआ है ।यह जंगल का दृश्य जो देख रहे हैं यह हाथियों का कॉरिडोर भी है ।हाथियों का आने-जाना का रास्ता है। जबकि जंगल में तरह-तरह के पंछियों तरह-तरह के जीव देखने को आज भी मिल रहे है । वही भाकपा माले के लोगा ने कहा की लड़ाई जितना हद तक लड़ाई ले जाना होगा हम लोग आप लोगों के साथ है। लड़ाई लड़ेंगे और एन टी पी सी तथा अदानी कंपनी को यहां से खदेड कर ही हम लोग दम लेंगे । रैयत का कहना है की जमीन बहुत फसली है खेती हमें खिलाती है खदान हमें खाता है, हमें खदान खोलने मरते दम तक नहीं देंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button