झुंझुनू
बामसेफ राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ एवं भारत मुक्ति मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन कटक उड़ीसा में आयोजित होगा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। बामसेफ एवं राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ का 42 वाँ एवं भारत मुक्ति मोर्चा का 15 वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन 26 से 30 दिसम्बर को बालियात्रा लॉयर ग्राउंड पुलिस उपायुक्त कार्यालय के सामने बारामती स्टेडियम कटक में आयोजित होने जा रहा है। द ऑल इंडिया बैकवर्ड एण्ड माइनॉरिटी कम्युनिटीज एम्पलाइज फेडरेशन बामसेफ भारत मुक्ति मोर्चा के जिला महासचिव विजेन्दर भीमप्रेमी बामसेफ ने बताया बामसेफ एवं राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. वामन मेश्राम के संरक्षण में 26 से 30 को आयोजित किया जा रहा है जिसमें दो दिवसीय पिछड़े वर्ग ओबीसी की जाति आधारित जनगणना और उनके अन्य वंचित हक़ अधिकारों को लेकर गहन विश्लेषण के लिए आवश्यक चर्चा को समर्पित होने वाले अधिवेशन का उदघाटन मा. प्रशान्त राले इंटरनेशनल को ऑर्डिनेटर बामसेफ, ऑस्ट्रेलिया द्वारा किया जाएगा और भारत मुक्ति मोर्चा तीन दिवसीय सभी चुनावों में बैलेट पेपर की बहाली और ईवीएम पर प्रतिबन्ध और धराशाही होते भारत के लोकतन्त्र गिरती राजनीति के लिए आवश्यक चर्चा के लिए समर्पित किया गया है। जिसका उदघाटन मा. जसवीर सिंह, रिटायर्ड जज एवं प्रेसिडेंट पंजाब शेड्यूल कास्ट एडवोकेट एसोसिएशन चंडीगढ़ करेंगे। जिसमें जिले के साथ साथ भारत के सभी राज्यों से लाखों लोग भाग लेगे।



