बरेली
चौधरी चरण सिंह जी की 123 में जयंती श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की 123वीं जयंती के अवसर पर चौधरी चरण सिंह पार्क कचहरी बरेली में राष्ट्रीय लोकदल बरेली के जिलाध्यक्ष मो. मतलूब एड नें पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ चौधरी चरण सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में पहुंचकर प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक जी नें भी चौधरी साहव को पुष्पांजलि अर्पित की
इसके बाद किसान गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमे जिलाध्यक्ष ने चौधरी चरण सिंह के जीवन एवम उनके द्वारा गए जनहित के कार्यों को बताया कहा कि चौधरी साहव हमेशा गरीव मजदूर किसानो के सच्चे हितैसी रहे !
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मो मत लूब एड, प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक, कुलदीप सिंह पवार, विजय बहादुर सक्सेना शहादत हुसैन, राजवीर उपाध्याय, संजीव शर्मा, नंद किशोर मिश्रा किस्मत अली शाकिर अली मंसूरी तौफीक अली सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे !




