अमेठी

जमीनी विवाद में 23 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हुई हत्या

पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, मृतक युवक के परिवार से की मुलाकात, कठोर कार्रवाई का दिया भरोसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी मुसाफिरखाना । कोतवाली अंतर्गत पिंडारा गांव में मंगलवार की शाम एक युवक घर से शौच के लिए निकला था। 500 मीटर दूर गांव के 6 लोगों ने जमीनी विवाद में धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।
युवक खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। परिजनों ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस बल तैनात किया गया है।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक मौके पर पहुंचीं। घटना की जानकारी ली और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया। मृतक के पिता ने गांव के 6 लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया है। घटना के बाद गांव में तनाव है।

मंगलवार की शाम कोतवाली अंतर्गत पिंडारा ठाकुर गांव निवासी रत्नेश मिश्रा पुत्र संतोष कुमार मिश्रा शौच के लिए गांव के बाहर गया था। आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में तनाव के साथ शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा।

पिता संतोष ने बताया कि मंगलवा शाम 6.30 बजे बेटा रत्नेश दुकान से घर आया। घरवालों ने खाना खाने को कहा तो बोला-अभी आता हूं। फिर वह 7 बजे घर से लगभग 500 मीटर दूर नहर के किनारे शौच के लिए चला गया।
गांव के ही अंकित यादव, राहुल यादव, पंकज यादव, शिवपूजन यादव (पुत्र रामेश्वर यादव), ललित यादव और अमित यादव घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही बेटा वहां पहुंचा सभी उसके ऊपर टूट पड़े। उसके सीने, पेट और सिर में धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग निकले।
हत्या की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक अर्पणा कौशिक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिवार से मुलाकात कर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पिंडारा ठाकुर निवासी 23 वर्षीय रत्नेश मिश्रा पर धारदार हथियार से हमला किया गया है, जिसमें उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर गांव के ही छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button