ललितपुर
विद्युत मीटर की तोडफ़ोड़ करने का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। निकटवर्ती ग्राम सिवनीखुर्द में रहने वाली रूपाली राजपूत पत्नी नन्दकिशोर ने विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को एक शिकायती पत्र भेजा है। बताया कि उसके घर में विद्युत संयोजन है, जिसका मीटर संख्या 2259432000 है। बताया कि गांव के दबंग व्यक्ति सुनील राजपूत पुत्र मैरवान सिंह राजपूत ने उसके घर लगे विद्युत मीटर की तोडफ़ोड़ कर दी। इस कारण उसे विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं दबंग द्वारा उस पर ही आरोप लगाये जा रहे हैं। पीडि़ता ने मामले की जांच करायी जाकर कार्यवाही किये जाने की मांग उठायी है।