अमेठी

अधिवक्तागण भीषण ठंड के चलते न्यायिक कार्य से रहे विरक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। बुधवार को भीषण ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए अमेठी बार एसोसिएशन की ओर से संघ भवन में बैठक कर अधिवक्ताओं से विचार-विमर्श किया गया। अत्यधिक ठंड और वादकारियों व अधिवक्ताओं की कम उपस्थिति को देखते हुए न्यायिक कार्य सुचारु रूप से संचालित कर पाना संभव नहीं होने पर यह निर्णय लिया गया कि अधिवक्तागण बुधवार को न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं करेंगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि अत्यधिक ठंड के कारण अधिवक्ताओं और वादकारियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील परिसर में अलाव व ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था न होने के कारण स्थिति और भी कठिन हो गई थी। ऐसे में बार एसोसिएशन की ओर से समस्त न्यायालयों को औपचारिक रूप से सूचना भेजकर अवगत कराया गया कि अधिवक्तागण बुधवार को न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं कर पाएंगे। बार एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य में सहयोग न करने के कारण एसडीएम प्रशासनिक, एसडीएम न्यायिक, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं सीओ चकबंदी की अदालतों में सूचीबद्ध मामलों को अगली तिथि दिए जाने का अनुरोध किया गया, जिसे संबंधित न्यायालयों द्वारा स्वीकार कर लिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button