ललितपुर

अतिशय क्षेत्र गिरारगिरी कार्यक्रम की पत्रिका का हुआ विमोचन

मुनिश्री समत्व सागरजी महाराज के सान्निध्य में हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। परम पूज्य मुनिश्री 108 समत्व सागरजी महाराज परम पूज्य मुनिश्री शीलसागरजी महाराज के मंगल सानिध्य में मड़ावरा नगर में सिद्धचक्र महामंडल विधान अगाध श्रद्धा भक्ति के साथ चल रहा है। मीडिया प्रभारी डा.सुनील ने बताया कि देश के जाने-माने प्रतिष्ठाचार्य, अतिशय क्षेत्र नवागढ़ के निर्देशक ब्रह्मचारी जयकुमार निशांत, डा.सनत कुमार, पं.जयकुमार जैन, पं.संतोष शास्त्री आदि विद्वतवर्ग द्वारा अतिशय क्षेत्र गिरार गिरी में 30 दिसम्बर से 1 जनवरी तक आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन किया गया। महामंत्री प्रदीप जैन ने बताया कि अतिशय क्षेत्र गिरार गिरी में 16 से 23 जनवरी तक होने जा रहे सिद्धचक्र महामण्डल विधान का आयोजन मुनिश्री समत्वसागर महाराज व मुनिश्री शीलसागर महाराज के सान्निध्य में किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button