अमेठी

सोशल मीडिया पर इंटरसिटी एक्सप्रेस में छात्रों की मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। बुधवार सुबह बनारस से लखनऊ जा रही ट्रेन संख्या 15107 इंटरसिटी एक्सप्रेस अमेठी रेलवे स्टेशन से रवाना होते ही छात्रों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हिंसक रूप ले लिया। और ट्रेन में चढ़ने के कुछ ही देर बाद शहर के छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक छात्र के सिर में गंभीर चोट आने की बात सामने आई है। घटना के दौरान ट्रेन में मौजूद एक यात्री ने मारपीट का वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर
वायरल हो रहा है। नेशनल प्रेस टाइम्स अखबार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बताया जा रहा है कि घटना के बाद कुछ देर तक ट्रेन में अफरातफरी का माहौल रहा। जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। इस संबंध में रेलवे चौकी अमेठी सब इंस्पेक्टर शिव सागर ने बताया कि ट्रेन में चढ़ने के बाद मारपीट की सूचना मिली है। लेकिन अभी तक किसी भी यात्री द्वारा कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button