गाजियाबाद

लोनी बॉर्डर स्थित गुलाब वाटिका कॉलोनी में वीर शिरोमणि महाराणा सूरज मल के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी बॉर्डर स्थित गुलाब वाटिका कॉलोनी में वीर शिरोमणि भरतपुर राज्य के जाट शासक महाराणा सूरज मल के बलिदान दिवस के अवसर पर  एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर महाराणा सूरज मल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कुमार तोमर ने की। इस दौरान विनोद कुमार नैन, राकेश मास्टर, नवाव सिंह, कुंवरपाल, नरेश राणा, संजीव कुमार, विपिन चौहान एवं अनूप मलिक ने भी अपने विचार रखे और महाराणा सूरज मल के जीवन चरित्र तथा उनके शौर्य, त्याग एवं संघर्षपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि महाराणा सूरज मल न केवल वीरता के प्रतीक थे, बल्कि उन्होंने समाज और राष्ट्र के सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता, साहस और देशभक्ति की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। सभा का संचालन संयोजक मंडल द्वारा किया गया और कार्यक्रम शांतिपूर्ण व गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button