बरेली

लल्ला गद्दी माफिया घोषित, अशरफ के करीबी की अब कड़ी निगरानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली। पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले सद्दाम के करीबी मोहम्मद रजा उर्फ लल्ला गद्दी को माफिया घोषित कर दिया है। लल्ला गद्दी पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे अलग अलग थानों में दर्ज हैं। प्रशासन ने उसकी बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए यह कदम उठाया है। पुलिस के अनुसार बारादरी न चक महमूद नगर, काकर टोला निवासी मोहम्मद रजा उर्फ लल्ला गद्दी पुत्र अहमद अली पर आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए मारपीट, गाली-गलौज और रंगदारी की मांग और हत्या जैसे मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक बिथरी चैनपुर की आख्या के आधार पर लल्ला गद्दी को जनपद स्तर पर माफिया चिन्हिकरण संख्या म-15/2025 के तहत दर्ज किया गया है। थाना बिथरी चैनपुर में उसे ‘अपराध माफिया’ की श्रेणी में रखते हुए उसकी गतिविधियों पर चौबीसों घंटे निगरानी के निर्देश जारी किए गए हैं। एसएसपी अनुराग आर्य का कहना है कि माफिया घोषित होने के बाद उसकी संपत्ति, आर्थिक स्रोतों और नेटवर्क की भी गहन जांच की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button