बरेली

वाजिद बेग के बरातघर पर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बरेली। दूसरे दिन भी बीडीए की टीम ने मैरिज हॉल के एक हिस्से को ध्वस्त किया था। इसके बाद बुधवार को टीम दोबारा मौके पर पहुंची और बचे हुए हिस्से को भी गिराना शुरू कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
पुलिस जांच में सामने आया है कि 26 सितंबर को बरेली में हुए बवाल की साजिश पहले ही रच ली गई थी। पुलिस को शक है कि 19 सितंबर को मौलाना तौकीर अपने साथियों के साथ इलाके में पहुंचे थे, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान आगे की रणनीति पर चर्चा की गई और कथित तौर पर बवाल की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में इलाके के कई लोग शामिल थे और घटनाक्रम को लेकर योजनाबद्ध तरीके से बातचीत की गई। पुलिस अब 19 सितंबर की इस बैठक को 26 सितंबर के बरेली बवाल से जोड़कर देख रही है और मामले की गहराई से जांच कर रही है। क्योंकि बैठक का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
बिना नक्शा बना बारातघर
बीडीए अधिकारियों के अनुसार मैरिज हॉल का निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति के किया गया था। नियमों के तहत पहले नोटिस जारी किया गया, समय सीमा पूरी होने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। बुलडोजर कार्रवाई के चलते इलाके में दिनभर हलचल बनी रही और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button