लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘यक्ष ऐप’ का किया लोकार्पण
आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में निर्णायक कदम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने ‘पुलिस मंथन-2025’ के बीट पुलिसिंग सत्र में डेटा-आधारित और तकनीक-सक्षम ‘यक्ष ऐप’ का लोकार्पण किया। यह ऐप पुलिसिंग को नई गति प्रदान करेगा और अपराध रोकथाम को मजबूत बनाएगा। एआई और बिग डेटा आधारित यह ऐप थानावार अपराधी डेटाबेस, नियमित सत्यापन, बीट-स्तर जवाबदेही, रियल-टाइम अलर्ट, एआई फेस रिकग्निशन, वॉइस सर्च, क्राइमजीपीटी, गैंग एनालिसिस, जोखिम-आधारित स्कोरिंग, फील्ड से डेटा अपलोड तथा जुआ-सट्टा, अवैध शराब और तस्करी जैसी गतिविधियों की त्वरित रिपोर्टिंग जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा। यह पहल अपराध रोकथाम, प्रभावी निगरानी और त्वरित अनावरण एवं निस्तारण को सशक्त बनाएगी। मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस आधुनिक और तकनीक-सक्षम हो रही है।




