हजारीबाग

कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान 2025 के लिए मील का पत्थर साबित होगा : भूपेन्द्र मरावी

राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस संगठनात्मक संकल्प के साथ मनाएं : बंधू तिर्की।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

हजारीबाग। संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की।
संचालन महासचिव बाबर अंसारी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव व झारखंड के सह प्रभारी भूपेन्द्र मरावी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान 2025 कांग्रेस के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसलिए विशेषकर सभी जिम्मेदार पदाधिकारी अपना दायित्व तथा कर्तव्य को निष्ठापूर्वक समझना होगा। संगठन के व्यापक हित में उन्होंने जिला प्रखंड, मंडल पंचायत तथा बुथ लेवल एजेंट के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी का अनुपालन लग्न के साथ करने के लिए मार्गदर्शन दिया। आगे उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 स्थापना दिवस सम्पूर्ण भारत वर्ष श्रध्दा उत्साह और संगठनात्मक संकल्प के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के सभी जिला,प्रखंड, ग्राम पंचायत एवं नगर वार्ड कांग्रेस के पदाधिकारीगण तथा बीएलए के आवासों पर कांग्रेस का झंडा लगाना अनिवार्य है। पूर्व मंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष बंधू तिर्की ने कहा कि कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस संगठन की मजबूति आपसी एकता तथा लोकतांत्रिक मुल्यों की रक्षा के प्रति संकल्प के प्रतिक है। उन्होंने समस्त कांग्रेसजनों का अह्वान किया कि स्थापना दिवस पुरे उत्साह और अनुशासन के साथ मनाते हुए जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती के साथ पहुंचाया जाए । उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का संगठन कैसे मजबूत हो,समाज के अंतिम व्यक्ति के घर तक संगठन की पहुंच कैसे बढ़े इसी सोच के साथ संगठन ने अधिक जान फुकने के की कवायद चल रही है। देश के तेजतर्रार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे जन मुद्दों को सांगठनिक रणनीति से सफल बनाना है तब कहीं संगठन को गति और आन्दोलन को सफलता मिलेगी। पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि जिला कमिटी के नेतृत्व में लगातार भाजपा की केन्द्र सरकार के विरोध में आंदोलन किए जा रहें हैं । प्रखंड स्तर, मंडल स्तर, बुथ स्तर और बीएलए दो गठन का कार्य हो रहा है । संगठन में नए लोंगो को बड़े पैमाने पर जोड़ा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button