जमीनी विवाद में उमापुर गाना पट्टी में तनाव
ग्रामीणों और किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किया कोतवाली का घेराव

कोतवाली में पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे देर तक लगे
अमेठी। कोतवाली अंतर्गत उमापुर गाना पट्टी में एक जमीनी विवाद को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव किया।एक पक्ष से किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा खासी चर्चा में रहा।
पूरे इंछा गांव में देवता दीन गुप्ता अपने पुराने मकान को गिरा कर नया निर्माण कर रहे हैं। गांव के कुछ लोग जमीन का बैनामा लेने की बात कर दबंगई से निर्माण रोक रहे हैं। शनिवार को पीड़ित पक्ष के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेन्द्र तिवारी ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली का घेराव किया।
उधर किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने विमला देवी के पक्ष में कोतवाली का घेराव किया।
प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पाण्डेय और प्रदेश प्रभारी प्रेम शंकर द्विवेदी ने बताया कि प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है।एस डी एम ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। कोतवाल एक पक्ष से दुरभि संधि करके जबरन निर्माण कार्य करा रहे हैं।
प्रकरण जमीनी विवाद से सम्बंधित है।दो पक्ष आपस में लड रहे हैं, एक के साथ ग्राम प्रधान और गांव के लोग और दूसरे के साथ किसान यूनियन के कार्यकर्ता आए हुए थे। प्रकरण की जांच की जा रही है। न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।
रवि कुमार सिंह
प्रभारी निरीक्षक
कोतवाली, अमेठी




