
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज में नगर परिषद की ओर से जरूरतमंदों के लिए कंबल का वितरण किया गया।नगर प्रशासक एवं कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने नगर परिषद कार्यालय परिसर में निर्धन,असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।लाभुकों ने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल की गुणवत्ता बेहतर और काफी गर्म है,जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल रही है।नगर प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि ठंड को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से वृद्ध,निर्धन और जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था भी की गई है, और साहिबगंज स्टेडियम के समीप आश्रय गृह का निःशुल्क संचालन किया जा रहा है।

