साहेबगंज

ससुराल वालों ने विवाहित महिला को मारकर किया घायल

Married woman beaten and injured by in-laws

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला को ससुराल वालों ने मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़िता संजीदा खातून ने बताया कि उसके पति मो.मोकर्रम और ससुराल वालों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति मो. मोकर्रम,सास फरीदा खातून,ससुर मो.हनीफ,ननद नगमा खातून और देवर अबुकलाम ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मो.मोफजुल नामक व्यक्ति उसके पति और ससुराल वालों को उसे परेशान करने के लिए उकसाता है।पीड़िता ने मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय को लिखित आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।वही पीड़िता का इलाज सदर अस्पताल साहिबगंज में चल रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button