बरेली
आईसीएआई बरेली चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन “संवाद” का पहला दिन संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की बरेली शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “संवाद” का आज बरेली में विधिवत शुभारंभ हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन कार्यक्रम उपस्थित
सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। यह राष्ट्रीय सम्मेलन चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे से जुड़े समसामि
विषयों, बदलते व्यावसायिक परिदृश्य तथा भविष्य की संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श के उद्देश्य से आयोजित
किया जा रहा है, जिसमें पुरे देश से लगभग पांचसो चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं पेशेवरों ने सहभागिता की।
सम्मेलन के प्रथम दिवस में तीन महत्वपूर्ण शैक्षणिक सत्र आयोजित किए गए। प्रथम सत्र में अधिवक्ता एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए कपिल गोयल ने आयकर अधिनियम, 1961 के अंतर्गत आरोपित आय एवं विधिक कल्पना जैसे जटिल विषय पर विस्तृत एवं व्यावहारिक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न न्यायिक निर्णयों एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से विषय को सरल रूप में समझाया। इस सत्र की अध्यक्षता सीए रविन्द्र अग्रवाल ने की। द्वितीय शैक्षणिक सत्र में सीए पंकज शाह ने उत्तराधिकार योजना एवं न्यासों से संबंधित कराधान विषय पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने पारिवारिक व्यवसायों में उत्तराधिकार योजना के महत्व तथा न्यासों के कर प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस सत्र के अध्यक्ष सीए राजीव अग्रवाल रहे, जिन्होंने विषय की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
तृतीय शैक्षणिक सत्र में सीए रुद्र मूर्ति द्वारा इक्विटी के माध्यम से संपत्ति सृजन विषय पर प्रेरणादायक प्रस्तुति दी गई। उन्होंने दीर्घकालीन निवेश, जोखिम प्रबंधन एवं अनुशासित निवेश दृष्टिकोण पर जोर द !


