साहेबगंज

युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का तीसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न

Third day of Youth Exchange Programme concludes successfully

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज में मेरा युवा भारत साहिबगंज के तत्वावधान में आयोजित साहिबगंज-हजारीबाग जिला स्तरीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025 का तीसरा दिन उत्साह,जागरूकता और सक्रिय सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल योग सत्र से हुई, जिसमें युवाओं ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा।इसके बाद पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और लीगल लिटरेसी एवं फंडामेंटल ड्यूटीज़ पर सत्र आयोजित किए गए।वही इस अवसर पर मानव तस्करी विषय पर एक जागरूकता शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित की गई।शाम के सत्र में प्रतिभागियों ने गंगा नदी भ्रमण किया और स्थानीय वालंटियर्स द्वारा गंगा नदी के ऐतिहासिक,सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के अंतिम चरण में साहिबगंज रेलवे स्टेशन के समीप जागरूकता नुक्कड़ नाटक अभियान का आयोजन किया गया,जिसमें युवाओं ने नशा मुक्ति और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध सशक्त संदेश प्रस्तुत किए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button