भरत पुर

पर्ची रजिस्ट्रेशन के लिए लगी लंबी कतार ,मरीज हुए परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। राजस्थान में गंगापुर सिटी के राजकीय जिला अस्पताल में ओपीडी पर्ची के लिए शुरू की गई क्यूआर कोड आधारित रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को लेकर अधिकांश मरीजों को इस प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने ब अस्पताल परिसर में स्पष्ट दिशा-निर्देश नही लगे होने से मरीज मंगलवार को अस्पताल में लंबी लंबी कतारों में लगने के लिए मजबूर नजर आए। गौरतलब है कि इन लंबी कतारों से राहत दिलाने के उद्देश्य से अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को मोबाइल फोन के जरिए क्यूआर कोड स्कैन कर घर बैठे या परिसर में ही पर्ची बनाने की सुविधा दी थी। लेकिन क्यूआर कोड से पर्ची बनाने के तरीके से अनभिज्ञ बुजुर्ग, महिलाएं और ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीज पुरानी व्यवस्था के तहत लाइन में लगने को मजबूर हैं। परेशान मरीजों ने बताया कि क्यूआर कोड स्कैन करने पर कई बार मोबाइल में नया ऐप डाउनलोड करने का संदेश आता है। कमजोर इंटरनेट कनेक्शन और तकनीकी जानकारी की कमी के कारण यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती। जिन मरीजों के पास स्मार्टफोन नहीं है या जो डिजिटल प्रक्रिया से परिचित नहीं हैं, वे इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। मरीजों ने अस्पताल में हेल्प डेस्क स्थापित कर किसी कर्मचारी को क्यूआर कोड रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझाने की माँग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button