हजारीबाग

लोयोला विद्यालय में तृतीय विज्ञान प्रदर्शनी का किया आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हज़ारीबाग चरही शनिवार को लोयोला विद्यालय चरही में तृतीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य विज्ञान से वैज्ञानिक बनने का था ।इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में चरही थाना प्रभारी कुंदन विमल एवं समाजसेवी सह हाई स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक अभिजीत कुमार ठाकुर उपस्थित हुए ।इस विज्ञान प्रदर्शन में कक्षा प्रथम से लेकर का कक्षा दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें हमारे पड़ोसी, वाटर हार्वेस्टिंग, मिशन चंद्रयान ,वाटर मैनेजमेंट सीड बम रिवर क्लीनर ,सोलर सिस्टम इत्यादि प्रदर्शनी रखे गए थे। इसमें प्रथम स्थान वाटर मैनेजमेंट ,द्वितीय स्थान सीड बम एवं तृतीय स्थान सोलर सिस्टम ने विज्ञान प्रदर्शनी में विजय प्राप्त किया। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी कुंदन विमल सर ने कहा कि ऐसे विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों के अंदर वैज्ञानिक बनने की प्रतिभा को समझने एवं उन्हें वैज्ञानिक बनने के लिए प्रोत्साहित करती है और पहली बार लोयोला विद्यालय में आकर ऐसे विज्ञान प्रदर्शन देखकर मन प्रफुल्लित हो गया है ।साथ ही वरिष्ठ शिक्षक सह समाजसेवी अभिजीत कुमार ठाकुर जी ने कहा कि आजकल जिस तरह बच्चे मोबाइल फोन की लत पकड़ रहे हैं उसे मन बहुत ही उदास होता है परंतु लोयोला विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने जिस तरह विज्ञान प्रदर्शन में भाग लिया उसे उम्मीद जग जाती है कि बच्चों में अभी भी प्रतिभा की कमी नहीं है बस राह दिखाने वाले होने चाहिए। साथ ही विद्यालय के प्रबंधक निदेशक एवं प्रधानाध्यापक एम के बरनवाल ने कहा कि तृतीय विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बढ़-चढ़कर जो प्रदर्शन दिखाया है वह काबिले तारीफ है क्योंकि जिस तरह इस बार क्लास वन के बच्चों ने भाग लिया है उसे देखकर इस आयोजन को सफल बना दिया है ।साथ ही यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सत्र 26 27 के लिए निशुल्क नामांकन 31 मार्च 2026 तक जारी किया गया है। जिसमें उन्हें हॉस्टल की भी सुविधा प्रदान की जा रही है एवं अधिक जानकारी के लिए 9939285249 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button