गोड्डा

मुहर्रम के मौके पर बसंतराय में अंतर्राज्यीय दंगल प्रतियोगिता आयोजित, पहलवानों ने दिखाया दमखम

श्रम मंत्री ने दिवंगत पहलवान के परिजनों को दिया एक लाख की राशि।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बसंतराय : मुहर्रम पर्व के मौके पर बसंतराय प्रखंड के मांजर बुजुर्ग के ऐतिहासिक अखाड़ा में रविवार को विराट अंतराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन रजनीश यादव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार में मंत्री सह स्थानीय विधायक संजय प्रसाद यादव उपस्थित रहे। इस दौरान दर्जनों पहलवानों के दांवपेच देखने के लिए कई जनप्रतिनिधि के साथ साथ भारी संख्या में लोग मौजूद थे। प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के पहलवान अपने दाव पैच दिखाने अखाड़ा पहुंचे थे।
पहलवानों ने भी लोगों को निराश नहीं किया। एक के बाद एक कुश्ती में दांवपेच दिखा कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण लोग लोग पेड़ों की टहनियों लोगों की छतों पर बैठकर दंगल प्रतियोगिता का आनंद ले रहे थे। वही प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पहलवान शाकिब नूर और पहलवान जावेद गनी काश्मीर को मुख्य अतिथि मंत्री संजय प्रसाद यादव के द्वारा दस हजार प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया गया। द्वितीय पुरस्कार हारून पहलवान महगामा और पचूवा कित्ता के पहलवान आजाद को सात हजार जबकि तृतीय पुरस्कार स्थानीय पहलवान सुधीर मांजर और निर्दोष पहलवान मेरठ को दिया चार हजार नगद देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री संजय प्रसाद यादव ने स्थानीय पचुवा कित्ता के दिवंगत पहलवान पवन यादव के परिजनों को एक लाख की नगद राशि दी। कहा कि मिट्टी से जुड़े हुए इस खेल को और अत्यधिक रोचक और उपयोगी बनाने के लिए मेरे द्वारा हमेशा प्रयास किया जाता रहा है। उन्होंने पहलवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रेसलिंग खेल में भी अपार संभावनाएं हैं। रेसलिंग से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की विशेष पहचान बनती है। उन्होंने शानदार आयोजन के लिए कमेटी के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने अखाड़ा पर स्टेडियम निर्माण कराने की घोषणा करते हुए कहा कि अगले वर्ष वह स्टेडियम में बैठ कर मां बहनों के साथ कुश्ती प्रतियोगिता देखना चाहते है। उन्होंने बीजेपी और आरएसएस को कोसते हुए नफरत की राजनीति यहां नहीं चलने की चुनौती दी। बताते चलें कि ऐतिहासिक अखाड़ा मांजर में कई दशक से मोहर्रम के विशेष मौके पर विराट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होता आ रहा है। बता दें कि बसंतराय प्रखंड क्षेत्र में दंगल प्रतियोगिता का विशेष महत्व है आज भी हर मौके पर कई ऐसे प्रतियोगिता का आयोजन कई जगहों पर होते रहता है। इस अवसर पर बसंतराय प्रखंड प्रमुख अंजर अहमद, अहमद, जीप सदस्य एहतेशाम उल हक, जिप सदस्य अरशद वहाब, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, आलमगीर आलम, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हाजी इकरारूल हसन आलम, नूर मुहम्मद, जमील अख्तर, प्रवेज मूल्ला सहित कमिटी के सभी सदस्य गण उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button