बरेली

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141 वां स्थापना दिवस मनाया गया                     

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
    जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस उपजा प्रेस क्लब, नॉवेल्टी चौराहा के पास हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने कहा कि आज का दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। देश को आज़ादी दिलाने से लेकर उसे प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में कांग्रेस पार्टी का ऐतिहासिक योगदान रहा है।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।
कार्यक्रम में प्रोफेसर यसपाल सिंह नें 1885 से आज तक के कांग्रेस इतिहास के बारे मे कार्यकर्ताओं को बताया ।
कार्यक्रम में के बी त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के ऐसे अनेक नेता रहे हैं जिन्होंने देश की आवश्यकता पड़ने पर अपनी निजी संपत्ति तक देश को समर्पित कर दी। कार्यक्रम का संचालन पंडित राज शर्मा नें किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button