ललितपुर
दशमोत्तर छात्रवृत्ति को लेकर शासनादेश जारी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। अपर मुख्य सचिव उ.प्र. शासन के पत्र का हवाला देकर समाज कल्याण अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति द्वारा शैक्षिक सत्र 2025-26 योजनान्तर्गत सामान्य वर्ग, अन्य पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति (शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति) भुगतान हेतु संशोधित समय-सारणी का शासनादेश निर्गत किया गया है। अतएव शैक्षिक सत्र 2025-26 सामान्य वर्ग अन्य पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के अन्तर्गत जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित किया जाता है कि वह उपरोक्त समयावधि के अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, यदि उक्त समयावधि में छात्रों एवं शिक्षण संस्थाओं द्वारा कार्यवाही नही की जाती है, तो इसके लिए छात्र एवं शिक्षण संस्थायें स्वयं उत्तरदायाी होगें।


