बेतुल

बैतूल को  हराकर इंदौर ने जीता फाइनल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट संपन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बैतूल। शहीद भगत सिंह ग्राउंड भीमपुर में एनसीसी क्लब के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता विधायक कप 2025 का समापन विधायक महेन्द्र सिंह चौहान की उपस्थिति में हुआ। इस टूर्नामेंट में जिले एवं प्रदेश से 32 टीमों से हिस्सा लिया। जिसमें फाईनल वीजे वॉरियर्स इंदौर एवं भैय्यू इलेवन बैतूल के बीच खेला गया। फाइनल में इंदौर ने भैय्यु इलेवन को 18 रनों से हरा दिया। समापन अवसर पर विधायक महेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। विजेता टीम को अतिथियों द्वारा 51 हजार रुपए एवं ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए व ट्रॉफ, प्लेयर ऑफ द सिरीज इंदौर के साहिल, को, बेस्ट बैटर राहुल विश्वकर्मा भीमपुर, बेस्ट बॉलर सुशांत नागर इंदौर को दिया गया इसके अलावा अन्य पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन आजाद कश्यप द्वारा किया गया। समापन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उइके, सरपंच भीमपुर मानसिंह नर्रे, शिवदयाल आजाद, विकास बिसौने, प्रमोद आर्य, विनोद बैस, विकल सिंह बैस, प्रकाश बिसोने, ओम जैसवाल, सौरभ आजाद, रत्नेश आर्य, सुरेन्द्र आर्य, अजीत रायपुरे, सागर बिंझाड़े, आजाद कश्यप आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button