झुंझुनू
हीरवाना गोशाला में पोष बड़ा प्रसादी का आयोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चंवरा झुंझुनूं। क्षेत्र की श्री कृष्ण गौशाला एवं नंदीशाला संस्थान चंवरा हीरवाना परिसर में स्थित राधा गोविंद मंदिर में पोष बड़ा प्रसादी का आयोजन किया गया। पंडित मुकेश दाधीच ने बताया कि रविवार को बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में सीकर के विश्वनाथ गोरसिया परिवार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पोष बड़ा प्रसादी बनाई गई। भगवान को पोष बड़ा प्रसादी का भोग लगाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।



