
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग एनएमएल चट्टीबारीतु कोल माइनिंग प्रोजेक्ट (CBCMP) ने कटकमसांडी रेलवे साइडिंग से 2000वीं कोल रेक के सफल प्रेषण के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि परियोजना के बेहतर संचालन और टीमवर्क का उदाहरण मानी जा रही है। यह सफलता धनंजय श्रीखंडे (HOP, CBCMP) के नेतृत्व और शक्ति बरनवाल (HOD, कोल डिस्पैच) के मार्गदर्शन में संभव हुई। सीबीसीएमपी की टीम ने अपने कैप्टिव पावर प्लांट के लिए कटकमसांडी रेलवे साइडिंग से 2000वीं कोल रेक को सफलतापूर्वक रवाना कर एक महत्वपूर्ण परिचालन मील का पत्थर स्थापित किया। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में 2000वीं कोल रेक को ध्वज दिखाकर रवाना किया गया और इस उपलब्धि को उत्साहपूर्वक मनाया गया। परियोजना की स्थापना के बाद से अब तक कुल 125.55 लाख मीट्रिक टन कोयले का प्रेषण किया जा चुका है, जिसमें से 78.65 लाख मीट्रिक टन कोयला 2000 रेलवे रेक के माध्यम से परिवहन किया गया है। कार्यक्रम में एनएमएल की टीम के साथ-साथ भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने भी भाग लिया। इस दौरान दोनों संस्थानों के बीच मजबूत समन्वय और सहयोग की सराहना की गई।
इस अवसर पर सीबीसीएमपी ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत कटकमसांडी रेलवे साइडिंग के आसपास रहने वाले प्रभावित बिरहोर समुदाय के लोगों के बीच मच्छरदानी का वितरण कर सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गोदावरी कमोडिटीज़ प्राइवेट लिमिटेड से संजीव सिन्हा, युगल किशोर कपूर, नागेश्वर यादव तथा सारणेश्वर ट्रांसपोर्ट एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर आशुतोष सिंह उर्फ मोनू सिंह, अरुण पांडे, आशीष सिंह, अभिषेक आनंद, अनुराग मित्तल उर्फ सीकू, गौतम ठाकुर, अजीत पांडे, गौतम शर्मा, रौशन पांडे, शंकर सिंह रोहित पांडे विकास सिंह विपिन पांडे अनुज शर्मा सहित कंपनी के कई अधिकारी-कर्मचारी एवं आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोग मौजूद थे।



