जिप सदस्य गीता देवी ने पीसीसी पथ का शिलान्यास किया।
नापोखुर्द में मुख्य पथ से हरिजन मुहल्ला तक 6 लाख की लागत से होगा निर्माण।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग बड़कागांव जिला योजना अनाबद्ध निधि से बडकागांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम नापोखुर्द में मुख्य पथ से लेकर हरिजन मुहल्ला में चरकू राम के घर से लेकर विकास साव के घर तक पीसीसी पथ का निर्माण किया जाएगा।इस पथ के निर्माण कार्य को लेकर जिला परिषद सदस्य बड़कागांव पूर्वी गीता देवी ने रविवार को फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया।इससे जिप सदस्य बड़कागांव पूर्वी गीता देवी का पंचायत के मुखिया गणेश साव के नेतृत्व में ढोल बजा एवं फूलमाला पहनकर स्वागत किया गया।तत्पश्चात पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास संपन्न किया गया।पीसीसी पथ का निर्माण कार्य लगभग 6 लाख की लागत से किया जाएगा।मौके पर जिप सदस्य गीता देवी ने कहा कि क्षेत्र विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता है। ग्रामीणों के द्वारा मांग की गई थी कि उक्त पथ का पक्की कारण हो बरसात के दिनों में आवागमन में काफी परेशानी होती है। मुखिया गणेश साव एंव सांसद प्रतिनिधि पूनम साव ने संयुक्त रूप से कहा कि पीसीसी पथ निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी सहुलियत होगी।शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से बड़कागांव पूर्वी जिला परिषद सदस्य गीता देवी मुखिया गणेश साव पंचायत समिति सदस्य गणेश साव सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू जीप प्रतिनिधि सह समाजसेवी दीपक करमाली कृष्णा साव,दिनेश साव, बिंदेश साव रामचरण राम, दिलीप राम, बिरेंद्र राम मोहन राम , मुकेश साव सहित दर्जनों महिला पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।



