लिट्टीपाड़ा में तेज रफ्तार स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित
High speed Scorpio crashes in Littipada, all passengers safe
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत घरमपुर मुख्य सड़क पर लिट्टीपाड़ा पेट्रोल पंप के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई, जिससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में स्कार्पियो में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कार्पियो (संख्या जेएच 17 एबी 5434) दुमका से लिट्टीपाड़ा होते हुए घरमपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिससे स्कार्पियो सड़क से नीचे जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण एवं पुलिस मौके पर पहुंचे और स्कार्पियो में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में ट्रैक्टर की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



