खैरथल

राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलक्टर को सौंपा ज्ञापन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 खैरथल : राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलक्टर को ज्ञापन देते हुए बजट सत्र में मुख्यमंत्री द्वारा संविदा रूल्स में आईएएस पैटर्न में अनुभव को दो वर्ष की छूट का विभागीय आदेश निकाले जाने की मांग की हैं।
  जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी ने बताया की अनुभव में दो वर्ष की छूट का विभागीय आदेश शीघ्र जारी कराये जाये ताकि शिक्षा विभाग में कार्यरत 23740 पंचायत शिक्षक और विद्यालय सहायक जिनका अनुभव 31 मार्च 2025 को पूरा हो गया है l
इन संविदा कार्मिकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया आरम्भ की जा सके।
  ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी की अगुवाई में कृष्ण कुमार, ब्रजनंदन, पूर्ण सिंह, मिथलेश, मदनलाल, गिरीश, सरदीप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button