कानपुर

सर्द मौसम में जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्चा धर्म है और जब तक ठंड का प्रकोप रहेगा वे अलाव जलवाते रहेंगे : चेयरमैन विजय कपूर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर :  कोआपरेटिव इस्टेट कार्यालय परिसर, दादा नगर में आज एक मानवीय और संवेदनशील पहल के अंतर्गत, कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर द्वारा ठंड से जूझते श्रमिकों, कामगारों और राहगीरों के बीच चाय और नमकीन का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लोक लेखा समिति के पूर्व अध्यक्ष अजय कपूर भी उपस्थित रहे। ठंड के प्रकोप को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर अलाव भी जलाया गया, जिससे राहगीरों और श्रमिकों को राहत मिली। यह आयोजन मानवीय मूल्यों, सामाजिक दायित्व और करुणा का एक सुंदर उदाहरण बना, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम की सराहना की। चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि ‘सर्द मौसम में जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्चा धर्म है, और जब तक ठंड का प्रकोप रहेगा,वे अलाव जलवाते रहेंगे। इस पुनीत कार्य में चेयरमैन विजय कपूर के साथ कानपुर के अनेक उद्यमी, प्रमुखतः हरीश ईसरानी, दिनेश कुशवाहा, बसन्त लाल विश्वकर्मा, नरेश पंजाबी, नरेश विरमानी, प्रेम राज, अरूण जैन, अरविन्द झा, अशोक जुनेजा, अवध पाल सिंह, प्रदीप माहेश्वरी, प्रवीन विज ‘दरोगा’, भीम सेन, ओम प्रकाश शर्मा, सुशील मोहन टकरू, निखिल खन्ना, बॉबी कपूर, हरेन्द्र सिंह ‘डिम्पल’, शिव कुमार प्रजापति, अनूप कुशवाहा, समनदीप सिंह, मयंक विज, अर्पित अवस्थी, अंश चन्देल, अंकुश खन्ना, गौरी शंकर भट्ट, व्यवसायी सीताराम शुक्ला, मनीष सेठी, रवि शंकर शुक्ला, राकेश अरोड़ा, सुमित बब्बर, सौरभ बाबा, अनिल यादव, विकास कुकरेजा सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button