झुंझुनू
जितेन्द्र कुमार बोयल शिक्षा श्री पुरस्कार से सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गुढ़ागौड़जी झुंझुनूं। भोड़की निवासी जितेंद्र कुमार बोयल को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए शिक्षा श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें गुरूकुल बी एल मोहता लर्निंग इंस्टीट्यूट महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद नई दिल्ली एवं स्वामी विवेकानंद काॅलेज फाॅर प्रोफेशनल स्टडीज के संयुक्त तत्वावधान में सींथल बीकानेर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार के दौरान प्रदान किया गया। जितेन्द्र बोयल वर्तमान में बालाजी टी टी काॅलेज गुढ़ागौड़जी में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं।बोयल की इस उपलब्धि पर शैक्षिक जगत सहित क्षेत्र के विद्वजनों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।



