मथुरा

व्रन्दावन की तीन अवैध कॉलोनियों पर चला विकास प्राधिकरण का बुलडोजर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने वृंदावन क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रहीं तीन कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। यह कार्रवाई रामताल रोड, कीकी नगला और देवी आटस बांगर क्षेत्रों में की गई। यहां बिना स्वीकृत नक्शे के कॉलोनियों का निर्माण किया जा रहा था। रामताल रोड स्थित वृंदावन प्रॉपर्टी के नाम से विकसित की जा रही कॉलोनी में 1.23 एकड़ में निर्माण कार्य चल रहा था। यहां प्लॉटों की चारदीवारी, सड़कें, करीब 100 बिजली के खंभे और सीवर लाइन को तोड़ दिया गया। इतना ही नहीं, सिंचाई विभाग की नहर के ऊपर भी अवैध रूप से कॉलोनी के लिए रास्ता बना लिया गया था। वंकटेश के द्वारा यह कॉलोनी बनाई जा रही थी। कीकी नगला क्षेत्र में शरद गुप्ता (रामा ग्रुप) द्वारा 7.41 एकड़ में और देवी आटस बांगर में एलिगेंस रिसॉर्ट के पास 0.74 एकड़ में कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जहां कोई पार्क या सार्वजनिक सुविधा नहीं बनाई गई थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button