बरेली

जिलाधिकारी ने विकास विभाग से संबंधित सी.एम. डैशबोर्ड की करी समीक्षा

छात्रवृत्ति योजनाओं  की लंबित पेंडेंसी को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए समाप्त-जिलाधिकारी  

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास विभाग से संबंधित सी.एम. डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में ऑपरेशन कायाकल्प एवं मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत जनपद की  स्थिति  चिंताजनक है। इस पर उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता में सुधार लाया जाए। जिलाधिकारी ने पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति योजनाओं में जो भी पेंडेंसी लंबित है, उसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाप्त किया जाए, जिससे पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके।
उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि सी.एम. डैशबोर्ड माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसकी सतत निगरानी शासन स्तर से की जा रही है। अतः किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों में नियमित समीक्षा कर प्रगति सुनिश्चित करें।
बैठक में सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भुगतान की धीमी प्रगति पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देश दिए कि भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, जिससे लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि सी.एम. डैशबोर्ड में जनपद की रैंकिंग खराब नहीं होनी चाहिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, डीसी एनआरएलएम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button