बदायूं
नए साल के जश्न पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नए साल पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। नए साल के जश्न में हुड़दंग किया तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सभी को यह हिदायत दी जाती है कि सड़क पर किसी प्रकार भी गलत व्यवहार न करें। आयोजकों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि न हो, जिससे कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो। अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शहर में नए साल के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के मद्देनजर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत 31 दिसंबर और एक जनवरी को शहर में डायवर्जन लागू रहेगा। शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों (आवश्यक वस्तु सामग्री को छोड़कर) का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिबंध के कारण भारी वाहनों के डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। यातायात पुलिस ने शहरवासियों से डायवर्जन का पालन करने की अपील की है।
नए साल पर यातायात व्यवस्था का पालन कराने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी सीबीगंज-झुमका तिराहे पर, थाना प्रभारी इज्जतनगर- विलवा, विलयधाम व लालपुर गांव कट पर, थाना प्रभारी बिथरी चैनपुर- नवदिया झादा, इन्वर्टिस तिराहे पर, थाना प्रभारी कैंट- बुखारा मोड़ पर, थाना प्रभारी सुभाषनगर- रामगंगा तिराहे पर पुलिस बल की ड्यूटी लगाएंगे ताकि भारी वाहन शहर में प्रवेश न कर सकेंगे।



