बरेली

बरेली से नवी मुंबई तक होगी फ्लाइट

साल के अंत तक दो और नई उड़ानें शुरू करने का दावा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : घरेलू उड़ान में ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण में बरेली एयरपोर्ट को प्रदेश में पहली और देश में सातवीं रैंक मिलने के बाद नई उड़ानों की उम्मीदें जग गई हैं। मार्च के अंत तक बरेली-नवी मुंबई के बीच उड़ान शुरू करने के लिए कवायद तेज हो गई है। इस उड़ान के लिए नवी मुंबई एयरपोर्ट पर स्लॉट और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिल गया है।
जेवर एयरपोर्ट शुरू होने के बाद बरेली-दिल्ली और बरेली-मुंबई के लिए भी उड़ान शुरू करने का दावा है। बरेली एयरपोर्ट से फिलहाल सप्ताह में चार दिन मुंबई और तीन दिन बंगलूरू के लिए उड़ान है। बंगलूरू के लिए कोई ट्रेन नहीं है।
 के लिए अप-डाउन छह ट्रेन हैं, लेकिन यात्रियों के दबाव के कारण यह नो रूम रहती हैं। ऐसे में लोगों के पास हवाई यात्रा का ही विकल्प बचता है।
दोनों हवाई रूटों पर यात्रियों के दबाव के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने 180 सीटर एयरक्राफ्ट के स्थान पर 232 सीटर एयर बस ए-321 की उड़ान शुरू की है। अब तक बरेली-अंधेरी एयरपोर्ट के बीच उड़ान होती है। मार्च के अंत तक बरेली-नवी मुंबई एयरपोर्ट के बीच भी उड़ान शुरू हो जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button