पाकुड़

विधायक निशात आलम के प्रयास से दिव्यांग युवक को मिली ट्राई साइकिल

With the efforts of MLA Nishat Alam, a disabled youth got a tricycle.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विधायक निशात आलम द्वारा ग्राम सीतापहड़ी निवासी दिव्यांग युवक खुशी शेख को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था। विधायक की अनुशंसा पर उपायुक्त पाकुड़ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की। इसी क्रम में मंगलवार 30 दिसंबर 2025 को खुशी शेख को पाकुड़ अंचल कार्यालय परिसर में ट्राई साइकिल प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी सह- प्रभारी सीडीपीओ पाकुड़ अरविंद कुमार बेदिया, उप प्रमुख हाइदार अली अन्य समेत कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्राई साइकिल मिलने से खुशी शेख के दैनिक जीवन में सुविधा आएगी और वे आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकेंगे। इस मानवीय पहल के लिए लाभार्थी के परिजनों ने विधायक निशात आलम एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। यह पहल जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वय से जरूरतमंदों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने का सराहनीय उदाहरण है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button