
134 मोबाइल फोन्स की साढ़े चौबीस लाख रुपये आंकी गयी कीमत
देश के कई राज्यों व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बरामदी का दावा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त खोये/गिरे मोबाइल फोन से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस टीम, थानों पर गठित टीम द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया गया था। इस अभियान के अनुपालन में सर्विलांस टीम/थानों पर गठित टीम के अथक प्रयास से अलग-अलग राज्यों एवं उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से विभिन्न कम्पनियों के कुल 134 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल फोन, कीमत लगभग 24.5 लाख रूपये बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। एसपी ने पुलिस लाइन सभागार कक्ष में बरामदशुदा मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। मोबाइल फोन बरामद करने वाली पुलिस टीम में सर्विलांस सेल प्रभारी उ.नि.अरूण कुमार, स्वाट टीम प्रभारी उ.नि.अतुल तिवारी, हे.कां.जिनेन्द्र सिंह, हे.कां.प्रशान्त कुमार, कां.रोहित कुमार, कां.मो.आमिर, कां.मोहित सिंह आदि शामिल रहे।



