आरोहण’ में चयनित छात्रों को विशेष प्रेरणा।
असम के तिनसुकिया जिले के आयुक्त स्वप्नील पाल का छात्र-छात्राओं से विचार-विमर्श।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम सरकार के शिक्षा विभाग के ‘आरोहण ‘कार्यक्रम के अंतर्गत तिनसुकिया जिले के शहर के सम्मेलन केंद्र में मंगलवार को आयोजित नौवीं कक्षा के मेधावी छात्रों के साथ विचार-विमर्श कार्यक्रम में भाषण देते हुए तिनसुकिया जिले के जिला आयुक्त स्वप्नील पाल ने जीवन में सफलता प्राप्त करने का मार्ग निर्देश किया। जिला आयुक्त स्वप्नील पाल ने छात्र-छात्राओं के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देते हुए सर्वभारतीय सिविल सेवा परीक्षा या अन्य उच्च स्तरीय सेवाओं में चयन की प्रक्रिया, तरीके और रणनीतियों के बारे में उल्लेख किया। इस कार्यक्रम में जिला आयुक्त स्वप्नील पाल ने छात्र-छात्राओं को अपने लक्ष्य की ओर कठोर साधना के साथ अग्रसर होने का आह्वान किया। डुमडुमा महाविद्यालय के अध्यक्ष कमलेश्वर कलिता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आकर्षक कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मायंक कुमार, हाल ही में इंग्लैंड की सिविल सेवा में कार्यरत तिनसुकिया कॉलेज के पूर्व छात्र माकुम के पुनीत द्विवेदी, जिला विकास आयुक्त जावेद अरमान और अतिरिक्त आयुक्त मिर्जाना हुसैन ने भी छात्र-छात्राओं को उद्देश्यपूर्ण प्रेरणादायक भाषण दिए साथ ही विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए। सरकारी विद्यालय की नौवीं कक्षा के सर्वश्रेष्ठ छात्र या छात्रा को असम सरकार के ‘आरोहण ‘ नामक इस कार्यक्रम के अंतर्गत इस तरह के संवाद का अवसर प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम के लिए चयनित जिले के कुल 128 छात्र-छात्राओं में से 124 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिले के विद्यालयों के निरीक्षक विनोद शर्मा, सहायक आयुक्त रुंजुन बरुआ और माधुरीम दीहिंगिया आदि भी उपस्थित रहे।



